कांडी प्रखंड के अमस्था टोला में 20 दिनों से बिजली नहीं, ग्रामीण परेशान

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। थोड़ी सी आंधी-तूफान व बारिश आने पर बिजली गुल हो जाती है। यह स्थित गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड की है। मंगलवार को विश्रामपुर के समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे के नेतृत्व में कांडी प्रखंड क्षेत्र की सरकोनी पंचायत के अमस्था टोला के सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर हल्ला-बोल प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त टोले के लोग लगभग 20 दिनों से बिजली की समस्या से परेशान हैं। एलटी तार व ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इस संबंध में पंचायत मुखिया व विधायक से भी सम्पर्क साधा गया, किंतु आश्वासन मिला।

बिजली समस्या से लोगों को निजात नहीं मिली। जब सूचना देने के बाद भी किसी जनप्रतिनिधि के कान पर जूं तक नहीं रेंगा, तब उन्‍होंने पुनः विकास दुबे को सूचना दी।

विकास दुबे ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए घेराव करने को लेकर कांडी बिजली सबस्टेशन पहुंचे। घेराव से पूर्व उन्होंने बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारियों से फोन के माध्यम से संपर्क साधा। आश्वासन मिलने के बाद घेराव करने का निर्णय टल गया।

विकास दुबे ने बताया कि फोन के माध्यम से बिजली विभाग के कई अधिकारी व पदाधिकारियों से वार्तालाप किया गया। पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही बिजली की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।

श्री दुबे ने कहा कि यदि बिजली की समस्या से दो दिनों के भीतर निजात नहीं मिली तो ग्रामीणों के साथ बिजली ग्रिड का घेराव या विरोध प्रदर्शन जोरदार तरीके से किया जाएगा।

मौके पर कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, राजेश्वर मेहता, देवेन्द्र प्रजापति, हरिहर महतो, अलीमुद्दीन खलीफा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *