रांची। अग्रवाल सभा महिला समिति के समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों द्वारा पूजा अर्चना कराते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें बच्चे कई विधा सीख रहे हैं।
अपनी सुरक्षा स्वयं करने के उद्देश्य से जूडो कराटे, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए योग, रचनात्मक रुचि जागृत के लिए चित्रकला हस्तकला, जीवन में किस क्षेत्र में आगे बढ़ें और एक सफल जिम्मेदार नागरिक बनें, इसके लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट, टाइम मैनेजमेंट का प्रशिक्षण एक्सपर्ट प्रशिक्षकों के द्वारा कराया गया।
नंददुलाल दत्ता योग, मो. साबिर हुसैन पेंटिंग, पाजेब नृत्य कला केंद्र के कोरियोग्राफर दीपक सिन्हा डांस, सुनील किस्पोट्टा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। सुबोध कुमार फोटोग्राफी और अजय कुमार गोस्वामी म्यूजिक सीखा रहे हैं।
महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल के नेतृत्व में चलने वाले तीन दिवसीय समर कैंप को सफल करने में रीना सुरेका, मंजू केडिया, पद्मा बंका, सुनैना लोयलका, बबीता नारसरिया, प्रीति बंका, बीना मोदी, सीमा टांटिया, पुष्पा अग्रवाल, छाया अग्रवाल, लक्ष्मी पाटोदिया, ललिता नर्सरिया, प्रीति फोगला सरिता अग्रवाल का सहयोग रहा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

