रांची। गोस्सनर कॉलेज के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आईक्यूएसी एवं नॉर्थ स्टार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन डॉ. नदीम अख्तर थे। उन्होंने एआई के विभिन्न आयामों, उसके उपयोग, महत्व और भविष्य में उसके प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से छात्रों को एआई की कार्यप्रणाली, मशीन लर्निंग, ऑटोमेशन और डिजिटल तकनीकों के बारे में समझाया।
डॉ. नदीम अख्तर ने कहा कि वर्तमान समय में एआई शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जुड़कर अपने कौशल का विकास करना चाहिए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।
कार्यक्रम में मंच संचालन को-ऑर्डिनेटर डॉ अजय कुमार ने किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
धन्यवाद ज्ञापन प्रो. श्यामलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुधीर कुमार सिन्हा, डॉ. मोहम्मद रेहान, डॉ. आदित्य कुमार, प्रो. आकांक्षा तिग्गा, डॉ. अलीसा समद एवं प्रो. अजय प्रमाणिक सहित कई शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

