- एक जून को बुलाई गई एजीएम
रांची। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, दक्षिण छोटानागपुर की कार्यकारी समिति की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा के 25 कार्यकारी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में तेल विपणन कंपनियों की मौजूदा नीतियों को लेकर डीलरों में व्याप्त असंतोष पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यकारी समिति ने एकतरफा नीतियां, अव्यवहारिक बिक्री लक्ष्य, डीलर कमीशन, मांग के अनुरूप स्टॉक व सप्लाई का ना मिलना एवं व्यापार की स्वतंत्रता पर अंकुश, अत्यधिक ल्यूब्रिकेंट उठाव का दबाव, बोतल और गैलेनो में पेट्रोल डीजल नहीं देने पर आये दिन पेट्रोल पंपों झगड़े और मारपीट की घटना पर चर्चा हुई।
अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने कहा कि डीलरों के अधिकार, हक और मान-सम्मान की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। कंपनियों के दबाव में डीलर लगातार आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं।
कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि इन मुद्दों पर अंतिम निर्णय लेने और आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए 1 जून, 2026 को दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्र की सभी तेल कंपनियों के डीलरों की एक आम सभा रांची में होगी।
इस आम सभा में सभी डीलर अपने विचार रखेंगे। उसके बाद ही आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। एसोसिएशन ने सभी डीलरों से एजीएम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
एसोसिएशन ने दोहराया कि डीलर राष्ट्र की ऊर्जा सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने वाजिब हक के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

