विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को गढ़वा के 35वें जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।
पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने जिले के समग्र विकास को नई गति और दिशा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गढ़वा के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को केंद्र में रखकर प्रशासन कार्य करेगा। शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक सहज और निर्बाध रूप से पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही प्रशासन को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील एवं जनकेंद्रित बनाते हुए आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान अवसर और सुविधाएँ पहुँचाना है। इसी भावना के साथ प्रशासन जनसहभागिता को बढ़ावा देते हुए जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

