डॉ. आकाश प्रियदर्शी ने MBBS में जीता गोल्ड मेडल, खुशी की लहर

झारखंड
Spread the love

लक्ष्मी सिंह

हुसैनाबाद (पलामू)। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है दंगवार ग्राम के युवा चिकित्सक डॉ. आकाश प्रियदर्शी उर्फ बबलू ने। उसने चिकित्सा शिक्षा (MBBS) में गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। वह राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संस्थापक और समाजसेवी, वक्ता डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता के सुपुत्र हैं।

डॉ. आकाश की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पैतृक गांव दंगवार सहित पूरे हुसैनाबाद प्रखंड में हर्ष का माहौल है। अनुभवी चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता, जो अपने कुशल नेतृत्व और सेवाभावी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं।

उनके मार्गदर्शन में आकाश ने यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीणों का मानना है कि पिता की तरह ही आकाश भी चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा और कार्यकुशलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डॉ. आकाश प्रियदर्शी शुरू से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे हैं। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टूटू सिंह, हुसैनाबाद उत्तरी जिप सदस्य राजू मेहता उर्फ एसपी मेहता,मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, मनोज गुप्ता, हसन खलीफा, चंद्रदेव मेहता, ललन प्रसाद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, पूर्व पंचायत समिति संतोष राम, कमलेश साह, आजाद अंसारी, अशोक प्रसाद , अनुज गुप्ता, बीरेंद्र सिंह,अभिमन्यु सिंह, पूर्व सैनिक कैप्टन दुखन राम सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230