बिशुनपुरा पंचायत में 16 चापाकलों की हुई मरम्मत, मिली राहत

झारखंड
Spread the love

  • ग्रामीणों से सीधे संपर्क करने की अपील

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की समस्या को देखते हुए बिशुनपुरा मुखिया प्रमिला देवी ने पंचायत क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने का अभियान शुरू कराया है। पंचायत के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में अब तक 16 चापाकलों की मरम्मत कराई जा चुकी है! इससे सैकड़ों ग्रामीणों को राहत मिली है।

मुखिया प्रमिला देवी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में चापाकल खराब होने से लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। फिर, पंचायत स्तर पर खराब चापाकलों की सूची तैयार कर मरम्मत कार्य कराई जा रही है।

मुखिया ने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी गांव, टोला या मोहल्ले में चापाकल खराब पड़ा है तो ग्रामीण सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। सूचना मिलने के बाद संबंधित स्थान पर मिस्त्री भेजकर चापाकल की मरम्मत कराई जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से कई चापाकल खराब पड़े थे, जिसके कारण लोगों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा था। अब मरम्मत होने के बाद लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230