लूट की साजिश रचते कुख्यात राजन तिवारी समेत 7 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल से निकले कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चार देशी कट्टा, चार जिंदा गोली, छह मोबाइल एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

जानकारी के अनुसार, रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेल से निकला कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी अपने सहयोगियों के साथ नगवां मुहल्ला स्थित सरसतिया नदी किनारे एक अर्द्धनिर्मित मकान में जुटा है! किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर अनु० पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सभी अपराधी मौके पर ही पकड़े गए। तलाशी लेने पर उनके पास से हथियार, गोली और अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन से उतरने वाले एक व्यक्ति को लूटने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से उनकी योजना विफल हो गई।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम

ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी (28 वर्ष), पिता- सत्येन्द्र तिवारी, निवासी- नगवां मुहल्ला, गढ़वा,

प्रिंस कुमार (25 वर्ष), पिता- गिरजानंद प्रसाद, निवासी- टंडवा देवी धाम के पास, गढ़वा,

आकाश कुमार दुबे (19 वर्ष), पिता- संजय दुबे, निवासी- दिपुवा मुहल्ला, गढ़वा,

पवन कुमार चंद्रवंशी (22 वर्ष), पिता- महेन्द्र चंद्रवंशी, निवासी- नाहर चौक, गढ़वा,

इनायत सिद्दकी उर्फ ढिबरी (20 वर्ष), पिता- साहिद सिद्दकी, निवासी- टंडवा देवी धाम के पास, गढ़वा,

वैभव केशरी (24 वर्ष), पिता- जिउत प्रसाद केशरी, निवासी- स्टेशन रोड रेहला, जिला पलामू,

संतोष सोनी (42 वर्ष), पिता- सुरेन्द्र प्रसाद सोनी, निवासी- चिनिया रोड शांति निवास मिशन स्कूल, गढ़वा

बरामद सामान

4 देशी कट्टा
4 जिंदा गोली (KF 8 एमएम)
6 मोबाइल
2 मोटरसाइकिल

पहले से दर्ज हैं केस

गिरफ्तार मुख्य आरोपी ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं इनायत सिद्दकी, संतोष सोनी और आकाश कुमार दुबे पर भी चोरी, लूट और अन्य आपराधिक मामलों के केस दर्ज हैं।

छापेमारी दल में शामिल

छापेमारी दल में अनु० पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी मंडल, थाना प्रभारी सुनिल कुमार तिवारी सहित गढ़वा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *