विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी से परिसदन में मिला। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने विधायक से मुलाकात कर शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।
विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने बैठक के दौरान नगर परिषद के सभी सदस्यों से शहर को स्वच्छ, सुन्दर और विकसित बनाने के लिए पूरी निष्ठा और तन्मयता के साथ काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि गढ़वा के नागरिकों की सुविधा और शहर के विकास को लेकर वह पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। विधायक ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार से शहर के विकास के लिए आवश्यक फंड उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर विधायक ने “जगमग गढ़वा” परियोजना को तेजी से लागू करने के लिए अपने विधायक निधि से दस लाख रुपए उपलब्ध कराने की घोषणा की।
इस राशि का उपयोग शहर के शहरी क्षेत्र, गलियों और मोहल्लों में बिजली और प्रकाश व्यवस्था के सुधार के लिए किया जाएगा। इसके बाद शहर के सभी क्षेत्रों में आधुनिक लाइटिंग का प्रबंध किया जाएगा, जिससे रात में शहर पूरी तरह से दूधिया रोशनी से जगमग करेगा। नागरिकों को सुरक्षित एवं सुंदर वातावरण मिलेगा।
नगर परिषद के अध्यक्ष दौलत सोनी ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए विधायक का सहयोग और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद इस राशि का सदुपयोग कर शहर की गलियों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।
विधायक ने उपस्थित सभी पार्षदों और प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे स्थानीय स्तर पर नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को संकलित कर उन्हें समय-समय पर निस्तारित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विकास केवल पैसे खर्च करने से नहीं बल्कि सही योजना, निगरानी और जिम्मेदारी के साथ काम करने से संभव है।
इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम गुप्ता उर्फ पुतुल, वार्ड पार्षद सुनील कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अप्पू, उमेश कश्यप, राजू कुशवाहा, मुकेश दास, सुभास गौड़, विशाल गुप्ता सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

