निरीक्षण के दौरान फैमिली रेस्टोरेंट में मिला एक्सपायर्ड कोल्ड्रिंक

झारखंड
Spread the love

  • खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिला मुख्यालय के शहर क्षेत्र में बुधवार को अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस क्रम में सर्वप्रथम गढ़वा समाहरणालय स्थित पुलिस कैंटीन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कैंटीन में साफ-सफाई ठीक-ठाक पाई गई। सारा सामान व्यवस्थित तरीके से रख हुआ था। हालांकि, कैंटीन बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। कैंटीन संचालक को खाद्य लाइसेंस के साथ ही संचालन करने के निर्देश दिये गये।

समाहरणालय के बगल में स्थित शिवाय रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण किया गया, जहां से पनीर का नमूना जांच के लिए संग्रहण किया गया। खाद्य सुरक्षा से संबंधित मानकों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का आदेश दिया गया।

चिनियां रोड स्थित श्री बालाजी फैमिली रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया, जो बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। इनके यहां फ्रीजर में एक्सपायर्ड कोल्ड्रिंक पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया।

किसी भी प्रकार के एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों को नहीं रखने का सख्त निर्देश दिया गया। यहां से भी पनीर का सैंपल जांच के लिए लिया गया।

उपरोक्त सभी संचालक जो अपने खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के बिना संचालित करते थे, उन्हें सात दिनों के अंदर खाद्य लाइसेंस लेने के लिए नोटिस दिया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230