- अनियमितता पाए जाने पर खाद्य पदार्थ नष्ट
पलामू। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार एवं बुधवार को मेदिनीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेड़मा चौक, रेलवे स्टेशन रोड, बेलावटिका चौक एवं गांधी मैदान रोड स्थित गोलगप्पे (गुपचुप) एवं अन्य फास्ट फूड के ठेलों एवं दुकानों की जांच की गई।
जांच के क्रम में गोलगप्पे के मसालों, विशेषकर चोखा एवं चटनी में औद्योगिक रंगों के उपयोग की पुष्टि हुई। इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया गया कि वे खाद्य पदार्थों की बिक्री के दौरान मास्क, एप्रन एवं ग्लव्स का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ जार का ही इस्तेमाल करें।
कुल 30 गोलगप्पे एवं अन्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण दल में संजय ठाकुर एवं राजू रंजन कुमार शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

