दूसरे चरण में भी बंगाल के मतदाता रिकॉर्ड बनाने की ओर, ममता ने कही ये बात

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोटिंग हो रही गई है। 294 सदस्‍यों वाले विधानसभा में से आज 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

आज भवानीपुर विधानसभा सीट पर भी वोटिंग हो रही है। यहां सीएम ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से है।

मतदान शुरू होते ही बूथों पर वोट डालने के लिए लंबी कतारें लग गई। सुबह 7 बजे से लोग कतार में खड़े थे।

दूसरे और आखिरी फेज़ में सुबह 9 बजे तक लगभग 18.39% वोटिंग हुई। मात्र दो घंटे में यानी 11 बजे तक यह 39.97 फीसदी हो गया।

दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान हुआ। दूसरे और आखिरी चरण में दोपहर 3 बजे तक लगभग 78.68% मतदान हुआ।

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि CRPF के लोग और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। कल रात से उन्होंने अत्याचार शुरु किया।

सुश्री बनर्जी ने कहा कि हमारे कितने लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया। यह न्यायालय की अवमानना है। मैंने कभी इस तरह का लोकतंत्र नहीं देखा। हमारी जीत होगी। TMC जीत रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *