

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने प्रांत कार्यक्रमों के अंतर्गत 7 जून, 2024 को प्रातः 6 बजे सेवा सदन पार्क के समीप पौधों का वितरण किया। सदस्यों ने वहां मौजूद वर्दी मेरा जुनून डिफेंस अकादमी, मोरहाबादी के बच्चे और अन्य नागरिकों के बीच तुलसी और एलोवेरा के पौधे वितरण किया। सभी से पेड़ लगाने और पर्यावरण को बचाने की अपील की।
कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता प्रभारी रितु पोद्दार एवं संयोजिका राधा ड्रोलिया ने किया। कार्यक्रम में शुभा अग्रवाल, रितु पोद्दार, राधा ड्रोलिया, कोमल पोद्दार, पूजा अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, कविता सोमानी उपस्थित रहीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8




