- अमर शहीद की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग
रांची। अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्मृति मंच का प्रतिनिधिमंडल लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव के नेतृत्व में लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से 23 अप्रैल को मिला। अमर शहीद की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने करने सहित उन्हें 8 मांगें सौंपी।
ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्मृति मंच और परिवार के सदस्यों ने अपनी पीड़ा से राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल ने गंभीरता के साथ बातें सुनी। आश्वासन दिया है कि वे इस सम्बंध में सरकार से बात करेंगे। इसपर उचित कदम उठाया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, ठाकुर युगल किशोर नाथ शाहदेव, लाल सूरज नाथ शाहदेव, लाल आशीष नाथ शाहदेव, लाल सुबोध नाथ शाहदेव, सुनील सिंह हेसल शामिल रहे।
ये है मांगें
अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती और शहादत दिवस सरकार की तरफ से धूमधाम से मनाया जाए।
अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित की जाए।
अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जीवनी को झारखंड़ के स्कूलों के पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाए।
शहीद मैदान धुर्वा से नयासराय रिंग रोड तक की सड़क का नामकरण अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर हो।
झारखंड़ क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर किया जाए।
धुर्वा स्थित जे.एन. कॉलेज का नामकरण अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर हो।
एचईसी सेक्टर तीन स्थित शाहदेव विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा एवं चौक की देखभाल और रखरखाव सरकार की तरफ से की जाए।
एचईसी स्थित खाली पड़े भूमि में से तीन एकड़ भूमि उनके नाम पर दिया जाए। उसपर उनकी स्मृति में लोगों के कल्याण के लिए अतिथिशाला, विश्रामगृह, कन्या छात्रावास, बालक छात्रावास, वृधाश्रम आदि का निर्माण किया जा सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

