विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

झारखंड
Spread the love

रांची। एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरुकता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने किया।

मौके पर डॉ. अहमद ने धरती के संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं आज मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं।

डॉ अहमद ने कहा कि पृथ्वी हमारी धरोहर है, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक का कम उपयोग तथा स्वच्छता को अपनाने जैसे महत्वपूर्ण उपायों पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक पेड़-पौधे लगाकर हरित संदेश दिया। इसके साथ ही, बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बच्चों ने जल, वायु एवं भूमि प्रदूषण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और पेड़ों के महत्व जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने पोस्टर, स्लोगन और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भी पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने का प्रयास किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और जागरुकता साफ़ झलक रही थी।

कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन में शिक्षिका नरगिश बानो का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को सफल बनाया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *