विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। शहर के कचहरी रोड स्थित ‘राजघराना NXT’ मंगलवार को खुला। संस्थापक द्वारिका प्रसाद केसरी व रेखा देवी की मौजूदगी में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शोरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रोपराइटर रवि केसरी, धीरज केसरी, श्रेयांश केसरी सहित पूरा केसरी परिवार उपस्थित रहा।
बताया गया कि वर्ष 1998 में ‘राजघराना’ नाम से शुरू हुआ यह प्रतिष्ठान आज ग्राहकों के भरोसे के बल पर नया मुकाम हासिल कर रहा है। 21 हजार स्क्वायर फीट में फैला यह दूसरा ब्रांच शहर में आधुनिक शॉपिंग का नया केंद्र बनेगा।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गढ़वा में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। ‘राजघराना NXT’ जैसे प्रतिष्ठान इस बदलाव की मिसाल हैं।
अब लोगों को खरीदारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यहां एक ही छत के नीचे हर वर्ग के लिए ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान रोजगार सृजन के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं।
प्रोपराइटर रवि केसरी ने कहा कि ग्राहकों के विश्वास ने ही इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी।
धीरज केसरी ने बताया कि यह शोरूम एक कम्पलीट फैशन हब है, जहां पुरुष, महिला, बच्चे और बुजुर्गों के लिए कपड़े, फुटवियर और बैगेज के नामी ब्रांड्स उपलब्ध हैं। वहीं श्रेयांश केसरी ने कहा कि गढ़वा में पहली बार इस स्तर का फैशन शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो युवाओं के लिए नया अनुभव होगा।
झामुमो नेता संतोष केसरी ने कहा कि यह उद्घाटन गढ़वा के विकास और आधुनिकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ग्राहकों के लिए मेगा लकी ड्रॉ ऑफर भी शुरू किया गया है। 21 अप्रैल से 25 दिसंबर तक हर 5,000 रुपये की खरीदारी पर कूपन मिलेगा। 27 दिसंबर को ड्रा के माध्यम से बाइक, स्कूटी, फ्रिज व वॉशिंग मशीन समेत कई आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में नीरज तिवारी, छोटू खरवार, मनोज ठाकुर, फूजैल खान, जवाहर पासवान, चंदन जायसवाल, प्रदीप केसरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, ग्राहक व केसरी परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

