पिठोरिया। कांके प्रखंड के मरवा स्थित साइंस विजन पब्लिक स्कूल के नये भवन का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रगति और अनुशासन से विद्यालय के कार्य को आंका जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान के कई मॉडल प्रदर्शित किये गए, जिससे अभिभावकों, अतिथियों सहित बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों द्वारा बनाया रोबोट, एयर कूलर, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, सहित अन्य मॉडल लोगों को आकर्षित करता रहा I
इस अवसर पर नागपुरी भाषा की विद्वान डॉ शकुंतला मिश्र, लोहिया पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रेम सागर महतो, सुरेश्वरी महतो, रेयाज अहमद, मुखिया लाला महली, गोपाल महतो, चितरंजन कुमार, बीना राम, सुनील कुमार, मौसमी साहू, रीना कुमारी, कौशरी नाज, अंकिता लूगून, रौशन आरा, इमरान अंसारी, जीशान अहमद, सुषमा साहू, रीता बारला, मनोज कुमार, दिया सिंह, प्रेम सिंह, सरफुल हक़, तेजराय सिंह मुंडा सहित अभिभावक एवे विद्यार्थी मौजूद थे।
कार्यक्रम के स्पेशल गेस्ट नागपुरी सिंगर नितेश कच्छप ने बच्चों के साथ गीतों पर खूब झूमाया। बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम दिखाया। विद्यालय के निदेशक आसीम अख्तर ने अतिथियों का स्वागत किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

