लाभुकों को मिलने वाले राशन में कटौती होने पर होगी कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आपूर्ति विभाग के अफसरों को दिये निर्देश

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा 21 अप्रैल को की। इसमें उन्होंने प्रखंडवार राशनकार्डधारकों की संख्या, उन्हें मिलने वाले विभिन्न उत्पाद व खाद्यान्न की मात्रा आदि पर विस्तृत चर्चा की।

उपायुक्त ने जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम को सख्त निर्देश दिया कि राशन कार्डधारकों के निर्धारित राशन की मात्रा में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाय। कटौती की शिकायत पर सख्त कार्रवाई होगी। इस संबंध में सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को सख्त निर्देश दे दिये जाएं।

जनवितरण प्रणाली दुकानों में सूचनापट्ट जरूर लगी रहे, जहां लाभुकों का नाम व उन्हें मिलनेवाली राशन की मात्रा अंकित हो। उपायुक्त ने सीपी ग्राम अंतर्गत शिकायतों का निष्पादन कर उसकी पोर्टल में इंट्री किये जाने का निर्देश दिया गया। किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर उसका निष्पादन अवश्य करें।

उपायुक्त ने बैठक में प्रखंडवार डीलरों की संख्या, जिला में स्थित गोदामों की संख्या, विभिन्न योजनाओं में राशनकार्डधारकों की संख्या, धोती-साड़ी योजना, धान अधिप्राप्ति की स्थिति, डाकिया योजना, ई-केवाईसी आदि पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिये।

आज की बैठक में जिला आपूर्ति मनीष कुमार, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी एजीएम आदि उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230