विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा)। लगन के कारण बिशुनपुरा बाजार में इन दिनों खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है! बाजार क्षेत्र में सुचारु यातायात व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि विशेष रूप से मेन रोड स्थित गांधी चौक से ब्लॉक मोड़ तक, खासकर शंकर मोड़ के आसपास का मुख्य बाजार क्षेत्र अत्यधिक भीड़भाड़ वाला हो गया है। ऐसे में आम लोगों से अपील की गई है कि वे बाजार आने के दौरान अपनी मोटरसाइकिल या अन्य वाहन सड़क पर खड़ी नहीं करें।
उन्होंने कहा कि कई बार सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण एंबुलेंस व आपातकालीन सेवाओं को भी गुजरने में कठिनाई होती है, जो गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। इसलिए सभी नागरिकों से जिम्मेदारी का परिचय देते हुए निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की गई है।
दुकानदारों से भी विशेष सहयोग की अपेक्षा जताई गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे अपनी-अपनी दुकानों के सामने अनावश्यक रूप से वाहनों की भीड़ नहीं लगने दें। ग्राहकों को व्यवस्थित पार्किंग के लिए प्रेरित करें। चोर-उचक्कों की सक्रियता बढ़ने की आशंका को देखते हुए दुकानदारों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही बाजार में व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

