अक्षय तृतीया पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • भगवान को विविध प्रकार के भोग अर्पित किए गए

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में अक्षय तृतीया का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन पूजा-अर्चना से हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा कराई।

इस अवसर पर श्री राधा रानी का विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें नवीन भगवा पोशाक एवं जड़ित आभूषणों से सुसज्जित किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का अद्भुत वातावरण व्याप्त था। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर भगवान को विविध प्रकार के भोग अर्पित किए गए। प्रसाद स्वरूप बेसन के लड्डू, केसरिया पेड़ा, मेवा, फल एवं वेजिटेबल खिचड़ी का विशेष भोग लगाया गया। शीतल पेय के रूप में शर्बत भी भगवान को अर्पित किया गया। पूजा के उपरांत थालियों में दीप सजाकर सामूहिक महाआरती की गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

महाआरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने अक्षय तृतीया के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुनील पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, विष्णु सोनी, अंजनी अग्रवाल, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, सुरेश भगत, आदि उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230