देवघर। भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पहुंचीं देवघर में विराजमान बाबा बैद्यनाथ के दरबार।
दरअसल, साइना नेहवाल रविवार को सीमावर्ती बिहार के बांका जिले में एक स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के क्रम में देवघर पहुंचीं।
उनके साथ उनके पिता हरवीर सिंह नेहवाल भी मौजूद थे। शहर में उनके आगमन की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में युवा खिलाड़ी और प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे।
मीडिया से बातचीत में साइना नेहवाल ने कहा कि देवघर आना उनके लिए एक विशेष अनुभव है। उन्होंने बताया कि देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती के दर्शन कर जलार्पण करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि पिता के साथ पूजा-अर्चना करना उनके जीवन के यादगार क्षणों में से एक रहेगा। उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश के कई स्कूल खेल गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं, जो सकारात्मक संकेत है।
बच्चे जितना अधिक खेलों से जुड़ेंगे, उतना ही उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा। इससे न केवल उनका भविष्य बेहतर होगा, बल्कि देश की प्रतिष्ठा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी।
साइना नेहवाल के देवघर में होने से शहर में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर स्थानीय बैडमिंटन और अन्य खेल संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
बताते चलें कि, हरियाणा के हिसार में जन्मी साइना नेहवाल ने घुटने की समस्या के कारण जनवरी 2026 में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन से संन्यास ले लिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

