जेल अदालत में 17 मामलों की सुनवाई, रिहा होंगे 5 बंदी

झारखंड
Spread the love

  • खाना में पाई गई कमी, सुधार के निर्देश दिए डालसा सचिव ने

रांची। डालसा, रांची ने बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन 19 अप्रैल, 2026 को किया। न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में डालसा सचिव राकेश रौशन की उपस्थिति में इसका आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के निमित 17 बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था। 5 बंदियों को जेल अदालत का लाभ प्रदान किया गया। इसमें दो बंदी आज रिहा किये गये और 3 बंदियों को अर्थ दंड जमा किये जाने के बाद रिहा किया जाएगा।

मौके पर सभी न्यायिक दंडाधिकारयों ने बंदियों को नालसा एवं डालसा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही कारा में बंदियों को चिकित्सीय शिविर लगा कर जांच भी करायी गयी।

डालसा सचिव राकेश रौशन और उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बंदियों को दिये जानेवाले भोजन की जांच स्वयं खाकर की। जांच के दौरान बंदियों को दिये जानेवाले भोजन पर हो रही त्रुटि को दूर करने के लिए डालसा सचिव के द्वारा जेल सुप्रीन्टेंडेंट को निर्देश भी दिया गया।

डालसा सचिव ने कहा कि बंदियों को समय-समय पर स्वस्थ की जांच होनी चाहिए। उन्हें दिये जानेवाले भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने चाहिए।

डालसा सचिव ने स्वयं खाना चखकर देखा तो उसमें कमी पायी गयी। उसे सुधारने का निर्देश जेल सुप्रीन्टेंड को डालसा सचिव ने दिया। इसके अलावा बंदियों की शिकायतों को भी डालसा सचिव ने सुना। उनके निवारण के लिए जेल सुप्रीन्टेंडेंट एवं जेल के डॉक्टरों से बातचीत की।

इस अवसर पर न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, मनीश कुमार, मयंक मलियाज, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार, काराधीक्षक कुमार चन्द्रशेखर, एलएडीसीएस के सदस्य, केन्द्रीय कारा होटवार के काराकर्मी, बंदी और पीएलवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *