Jharkhand: रामगढ़ जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में ऋतुराज ने किया पदभार ग्रहण

झारखंड
Spread the love

रामगढ़। भारतीय प्रशासनिक सेवा के ऋतुराज ने रामगढ़ जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा।


पदभार ग्रहण के उपरांत उपायुक्त ऋतुराज ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि रामगढ़ जिला पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी रहा है।

यहां औद्योगिक इकाइयां भी बड़ी संख्या में हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन सभी क्षेत्रों में संतुलित एवं समन्वित विकास के लिए कार्य करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका सृजन (लाइवलीहुड जेनरेशन) एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

उपायुक्त ऋतुराज ने जिले के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *