- सोशल मीडिया युवाओं के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण साधन : विधायक
रांची। गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग द्वारा आयोजित गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 के दूसरे दिन इसकी स्पेशल रील की स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जो जीरो को हीरो बना सकता है। हीरो को जीरो भी बना सकता है।
विधायक ने कहा कि झारखंड के लोग अपनी भाषा, संस्कृति और आंदोलनकारियों को भली-भांति जानते हैं। आज के समय में सोशल मीडिया युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि सपने देखें, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें।
बिशप पावल लुगुन ने कहा कि यह फेस्ट एक मंच है, जिसके द्वारा समाज के फिल्ममेकर्स को मंच दिया जाता है। फिल्मों में कलाकारों की मेहनत नजर आ रही है।
स्पेशल सेशन में अंतरराष्ट्रीय अतिथि का विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय अतिथि मैरी जिरार्ड (फ्लोरिडा) ऑनलाइन जुड़ीं। उन्होंने झारखंड के प्रति अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे एक सोशल वर्कर हैं। कई बार झारखंड का दौरा कर चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता भी झारखंड में रहकर कार्य कर चुके हैं।
दूसरे दिन फिल्मों की शुरुआत तमिल शॉर्ट फिल्म “जीवितम” से की गई। इस फिल्म में महिला पर एसिड अटैक जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
झारखंड के प्रसिद्ध फिल्ममेकर सौरव सम्राट और उनकी टीम द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म “काल शिला” की स्क्रीनिंग की गई। म्यूजिक वीडियो “ए सजनी” की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें मास कम्युनिकेशन विभाग के अनल टोपनो ने अभिनय किया था।
सेरेंग फिल्म टीजर की स्क्रीनिंग की गई। फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। इसके साथ ही बॉटनी विभाग द्वारा एक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसने कार्यक्रम में रंग भर दिया।
कार्यक्रम में विभाग द्वारा निर्मित सीरीज “माटी कर औषधि” की भी स्क्रीनिंग की गई, जिसे विभाग के यूट्यूब चैनल पर मिलियन व्यूज़ प्राप्त हो चुके हैं। इस अवसर पर प्रो. मीना सिन्हा ने बताया कि इसे स्थानीय नागपुरी भाषा में बनाया गया है। इसमें दिखाए गए औषधीय उपाय काफी लाभकारी हैं। सभी टीम सदस्यों को बधाई दी गई।
मंच संचालन संजना, रोनित, मनील, लिजा, उजमा, मोहत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विभाग की एचओडी प्रो. महिमा गोल्डेन बिलुंग के प्रस्तुत प्रार्थना गीत से हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रो. इंचार्ज प्रो. इलानी पूर्ति, बर्सर प्रो. प्रवीण सुरीन, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. अमरदीप टोपनो, डॉ. मृदुला खेसस, डॉ. एसके मुर्मू , डॉ. योतम कुल्लू, डॉ. हेमंत टोप्पो, विभाग के प्रो. मीना सिन्हा, प्रो.संतोष कुमार, प्रो. अनुज कुमार, प्रो. तेज़ मुंडू, प्रो. शहबाज आलम उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीला सोरेन, सौरव, रोनित, अनूप, कशफ, साक्षी, इशिका, सुमित, संजना, लिजा, उजमा, रोशन, आकाश, रेशमी सहित अन्य विद्यार्थियों का सहयोग रहा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

