फटाफट चेक करें बैंक अकाउंट, खाते में किया गया 97.32 करोड़

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों के बीच मार्च की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं के बैंक खातों में पैसा भेज दिया गया है।

आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।

अनगड़ा के 16,701, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र के 13360, बड़गाईं शहरी क्षेत्र के 9,683, बेड़ो के 20,571, बुंडू के 8,440, बुंडू नगर पंचायत के 3,502, बुढ़मू के 17816, चान्हो के 19,699, हेहल शहरी क्षेत्र के 15,245, इईटकी के 10,334, कांके के 31,548, कांके शहरी क्षेत्र के 1,313, खलारी के 9,580, लापुंग के 11,342 लाभुक के खाते में पैसे गए हैं।

मांडर के 23,079, नगड़ी के 17,856, नगड़ी शहरी क्षेत्र के 8250, नामकुम के 17847, नामकुम शहरी क्षेत्र के 9489, ओरमांझी के 18,147, राहे के 9,522, रातू के 18,545, सिल्ली के 21,120, सोनाहातू के 13,036, तमाड़ के 18,491, सदर शहरी क्षेत्र के 24,780 लाभुक के खाते में पैसे भेजे गए हैं।

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब नहीं हो।

यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में समस्या हो तो उसका त्वरित समाधान किया जाए। जिला प्रशासन इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *