पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

पिठोरि‍या। वन प्रमंडल प्रचार प्रसार विभाग ने मनातू और बाढ़ू पंचायत के पतागाई में पेड़ों की अवैध कटाई एवं जंगली आग को लेकर ग्रामीणों के बीच में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक और लोकगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

इस मौके पर लोगों को संकल्प दिलाई गई कि वे पेड़ों की कटाई नहीं करेंगे। यदि कहीं ऐसा कुछ होता है तो वह वन विभाग को अवगत कराएंगे। इस जागरुकता अभियान में क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता राहुल राज ने कहा कि पेड़-पौधे झारखंड की समृद्धि की पहचान है। इसको बचाना है। पेड़ों की अवैध कटाई अपराध है। इसको नहीं करना चाहिए। मौक पर कई क्षेत्र के गजेंद्र महतो, मनोज मुंडा,  जयमंगल उरांव, कुणाल कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK