सुदेश कुमार महतो ने अंतरराष्ट्रीय वुशु पदक विजेता अंजना कुमारी को किया सम्मानित

झारखंड खेल
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की वरीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा मेहता ने 6 अगस्‍त को अपने बुकरु स्थित आवास पर अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी को सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक जॉर्जिया (यूरोप) के बतुमी में आयोजित बतुमी ओपन इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में सिल्ली प्रखंड के बासलुरी गांव की रहने वाली अंजना कुमारी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वुशु (ताओलू स्पर्धा) के विंग चुन एवं डबल डैगर इवेंट में दो कांस्य पदक जीतकर झारखंड और पूरे देश का गौरव बढ़ाया।

सम्मान समारोह के दौरान अंजना कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय सुदेश कुमार महतो को दिया। कहा कि एक साधारण ग्रामीण परिवार की बेटी होने के बावजूद उन्हें वुशु की शुरुआत के लिए आवश्यक किट उपलब्ध कराई गई। सिल्ली में विश्वस्तरीय कोच एस. वाहिद अली के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला।

इसी मार्गदर्शन और सहयोग से उनकी प्रतिभा निखर सकी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आने वाली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए अधिक से अधिक पदक जीतना है।

इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने अंजना कुमारी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि झारखंड की बेटियां आज विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अंजना भविष्य में भी देश और राज्य का नाम रोशन करेंगी तथा युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी।

सम्मान समारोह में झारखंड वुशु के संस्थापक शिवेंद्र नाथ दुबे, अंतरराष्ट्रीय कोच एस. वाहिद अली, प्रकाश कुमार, परवाज़ खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *