- भारत में निर्मित जेसीबी विश्व के 135 देशों में बेची जा रही
कुमार राजेश
रांची। जेसीबी इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक शेट्टी ने कहा कि JCB तोड़ने का ही नहीं, निर्माण का भी प्रतीक है। एक जेसीबी से छह लोगों को रोजगार मिलता है। आने वाले दिनों में जेसीबी व्यापक पैमाने पर रोजगार का जरिया बनेगा। श्री शेट्टी 15 अक्टूबर को रांची आए। उन्होंने दैनिक भारत 24 के साथ भी बातचीत की।
श्री शेट्टी ने कहा कि झारखंड ने देश को बहुत कुछ दिया है। यहां से खनिज दूसरे राज्यों में जाते हैं। यहां के युवा कई राज्यों में जाकर जेसीबी मशीन चलते हैं। झारखंड में जेसीबी की बिक्री से यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। जेसीबी डेवलपमेंट के साथ-साथ रोजगार का साधन भी है। जहां विकास ज्यादा हो रहा है, वहां जेसीबी की अधिक जरूरत है।
श्री शेट्टी ने कहा कि फाइनेंस कंपनी को भी जेसीबी पर अधिक भरोसा है। जेसीबी के लिए 95 फीसदी तक लोन कंपनियां देती है। ग्राहकों की पुरानी मशीन को बेचने में भी जेसीबी इंडिया हेल्प करती है। कंपनी जेसीबी में व्यापक तकनीकी सुधार कर रही है।
इसके कारण पिछले 10 साल में ईंधन की क्षमता 40 फ़ीसदी तक बढ़ाई गई है यानी ईंधन की खपत कम हुई है। वर्तमान में 70 फ़ीसदी जेसीबी ग्रामीण क्षेत्रों में ही बिकते हैं।
सीईओ ने कहा कि कोविड के समय इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि का काम ही हो रहा था। कोविड के समय जेसीबी इंडिया ने 35,000 से अधिक मशीन बेची थी। सरकार वर्तमान में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर ज्यादा ध्यान दे रही है। आने वाले दिनों में कॉमनवेल्थ गेम और अंतरराष्ट्रीय खेल भी होने हैं। इन कार्यों में जेसीबी की भूमिका अधिक रहेगी।
एक सवाल के जवाब में श्री शेट्टी ने कहा कि मेक इन इंडिया के बारे में कौन क्या कहता है, यह मैं नहीं जानता। हालांकि, भारत में निर्मित जेसीबी विश्व के 135 देशों में बेची जा रही है। सबसे ज्यादा बिक्री अमेरिका में होती है। कंपनी अमेरिका में एक प्लांट भी लगा रही है। हम लॉग टर्म विजन पर काम करते हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

