रिम्स के विकास एवं नवीनीकरण पर खर्च होंगे 466 करोड़

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड मंत्री डॉ इरफान अंसारी की अध्यक्षता में गुरुवार को रिम्स की 66वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित की गई। इसमें रिम्स के व्यापक कायाकल्प और चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 16 एजेंडों पर चर्चा की गई और कई बड़े फैसले लिए गए।

रिम्स परिसर, भवनों, छात्रावासों और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं नवीनीकरण पर लगभग 466 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

संस्थान में मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी, क्लिनिकल हेमेटोलॉजी, कार्डियक एनेस्थीसिया, न्यूरो एनेस्थीसिया, इमरजेंसी मेडिसिन, मेडिकल जेनेटिक्स, न्यूक्लियर मेडिसिन और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग खोले जाएंगे।

चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए पीजी की सीटें 176 से बढ़ाकर 256 और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें 11 से बढ़ाकर 150 करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

मरीजों की देखभाल और प्रबंधन के लिए 106 नए नर्स पद सृजित करने, 12 हॉस्पिटल मैनेजरों और 100 आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति करने की पहल की जाएगी।

गंभीर मरीजों के लिए 200 से अधिक वेंटिलेटर, आधुनिक जांच मशीनें, बर्न वार्ड, लिफ्ट और मोक्ष वाहन की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से होमगार्ड जवानों की जगह सैप के जवानों को तैनात किया जाएगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *