प्रभात फेरी निकालकर नामांकन अभियान की शुरुआत की

झारखंड
Spread the love

  • विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम कर पांचवी के छात्रों को दी विदाई

रांची। कांके के खिजुरटोली स्थित राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय छात्रों ने 2 अप्रैल को प्रभात फेरी पोषक क्षेत्र में निकाली। फेरी खिजुरटोला, मस्जिद मोहल्ला, महतो टोला, पारटाड, बागीचा टोला व ईदगाह मुहल्ला में गई। लगभग 6 किलोमीटर एरिया में प्रभात फेरी निकालकर बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रभात फेरी के दौरान मुफ्त नामांकन पंपलेट का भी वितरण किया गया। बच्चे कई  तख्तियां लिए हुए थे। इसमें नारे लिखे हुए थे। दूसरी तरफ वर्ग पांचवी के छात्रों को विदाई दी गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की तरफ से सभी बच्चों को तोहफा दिया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीम अहमद, सुभाष उरांव, शहजादा, शमशाद बेगम, कृष्ण प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार, इम्तियाज अंसारी, सुमन, सुरभि, जैनुल अंसारी, रविंद्र कुमार, इमरान, समीउल्लाह, नसीम खान, विद्यालय प्रबंध समिति, माता समिति के सदस्य आदि लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK