सुतियांबेगढ़ में महाराजा मदरा मुंडा की जयंती मनाई गई

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। महाराजा मदरा मुंडा सेवा संस्थान न्यास ट्रस्ट की ओर से पिठोरिया स्थित सुतियांबेगढ़ में महाराजा मदरा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रदीप पहान के नेतृत्व में विधि विधान और बाजे गाजे के साथ कंपार्ट में भेड़ा, मुड़हर पहाड़ मरांगबुरू में बकरा एवं नव मुर्गे की बलि‍ दी गई।

एक रंगीली मुर्गी की बलि‍, लूटकुम हड़ाम, लूटकूम बुढ़ही/ पिलचु हड़ाम,पिलचु बुढ़ही में दी गई। इसके साथ ही अन्य पूजा स्थलों पर विधि-विधान से पूजा की गई। गढ़बारी में स्थापित महाराजा मदरा मुंडा की प्रतिमा पर बाजे गाजे के साथ माल्यार्पण किया गया। मुड़हर पहाड़ के नीचे स्थापित भगवान बिरसा मुंडा, महाराजा मदरा मुंडा, रिसा मुंडा एवं सुतिया मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

इस कार्यक्रम में अगल-बगल गांव के अलावा दूर-दराज से भी समाज के जनजाति एवं मूलवासी शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष वीणा मुंडा, संरक्षक पहलवान मुंडा, सोमा उरांव, महेश्वर पहान, रवि पहान, विमल पहान, प्रेम पहान, मोहित पहान, सुनील पहान, रोहित पहान, विश्वकर्मा पहान,परना उरांव, शेखर पहान, झालो मुंडा, बीना देवी, रुक्मिणी देवी व अन्य का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK