टीवी एक्टर ने की कामवाली बाई की हत्या, शर्मसार कर देने वाली वजह आई सामने

अपराध मुंबई
Spread the love

मुंबई। इंसानियत फिर शर्मसार हुई है। टीवी की दुनिया से एक ऐसी खबर आई है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है।

मुंबई के ठाणे के मीरा रोड इलाके में रहने वाले टीवी अभिनेता आशीष मेश्राम पर अपनी ही नौकरानी की हत्या का संगीन आरोप लगा है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अभिनेता को शुक्रवार को विशाखापट्टनम से हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आशीष महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था और इनकार करने पर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

मृतक महिला पिछले तीन सालों से आशीष के घर में साफ-सफाई का काम कर रही थी। वह अपने पीछे पति और चार बच्चों का रोता- बिलखता परिवार छोड़ गई है।

महिला का परिवार आर्थिक रूप से काफी संघर्ष कर रहा था। उसके पति चप्पल सिलने का काम करते हैं, जबकि वह खुद सात-आठ घरों में मेहनत मजदूरी कर घर चलाती थी।

यह पूरी घटना बुधवार शाम की है, जब महिला सिल्वर पार्क स्थित चंद्रेश आर्केड बिल्डिंग में काम करने गई थी। काम के दौरान ही आरोपी ने चाकू से उसके गले, सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए।

जख्मी हालत में जब महिला घर के दरवाजे पर गिरी, तब पड़ोसियों की नजर उस पर पड़ी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वारदात के बाद आरोपी आशीष मौके से फरार हो गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में उसकी संदिग्ध गतिविधियों और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस उस तक पहुंचने में कामयाब रही।

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पिछले काफी समय से महिला को परेशान कर रहा था। जनवरी में तो उसने महिला के बेटे को फोन कर जान से मारने की धमकी तक दी थी।

उस वक्त विवाद बढ़ने पर आशीष के भाई ने बीच-बचाव किया और झूठ बोल दिया कि आशीष अब उस फ्लैट में नहीं रहता। इसी भरोसे पर महिला दोबारा काम पर जाने लगी थी, लेकिन मौका मिलते ही अभिनेता ने उसकी जान ले ली।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *