गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने डिप्टी मेयर और पार्षदों को किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। रातू रोड के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने 22 मार्च को रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर नीरज कुमार, वार्ड नंबर 30 की नवनिर्वाचित पार्षद सोनी गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता एवं वार्ड नंबर 44 के नवनिर्वाचित पार्षद परमजीत सिंह टिंकू को सम्मानित किया।

सुबह 8 बजे से शुरू हुए दीवान में गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर डिप्टी मेयर नीरज कुमार, सोनी गुप्ता एवं परमजीत सिंह ‘टिंकू’ ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा तथा शबद गायन का श्रवण किया।

शबद कीर्तन, श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास और हुकुमनामा के बाद सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा, सचिव सुरेश मिड्ढा एवं हरगोविंद सिंह ने उन्हें गुरु घर का सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में डिप्टी मेयर ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का शुकराना किया। कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मंदिर चौक में सोलर हाई मास्ट लाइट लगवाने की घोषणा की।

इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा चाय नाश्ते का लंगर भी चलाया गया. मंच संचालन मनीष मिड्ढा ने किया।

सम्मान समारोह में द्वारका दास मुंजाल, नरेश पपनेजा, रमेश गिरधर, अशोक गेरा, बसंत काठपाल, हरीश मिड्ढा, आशु मिड्ढा, नवीन मिड्ढा, पंकज मिड्ढा, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़, राजू काठपाल, राजू तलेजा, दीपक नंदा, मनोहर लाल मिड्ढा, अशोक मुंजाल, वेद प्रकाश मिड्ढा, किशन गिरधर, मोहन लाल काठपाल समेत अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK