अब कांडी में ही होगा नए प्रखंड कार्यालय भवन का निर्माण

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। अब कांडी में ही नए प्रखंड कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। उक्‍त जानकारी प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पिंकू पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की पहल पर लिया गया है।

उपायुक्त के निर्देश पर अंचल अधिकारी राकेश सहाय व प्रखंड प्रमुख ने मिलकर कांडी में ही लगभग 3 एकड़ 46 डिसमिल जमीन चिन्हित कर उसका सीमांकन भी कर लिया है।

प्रमुख ने बताया कि 2024 में कांडी क्षेत्र में उपयुक्त जमीन नहीं मिलने के कारण शिवपुर पंचायत के तेलिया निजामत गांव में प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

अब उपायुक्त की पहल से प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिए कांडी में ही वर्तमान प्रखंड मुख्यालय से करीब 1000 फीट की दूरी पर जमीन उपलब्ध करा दी गई है।

इस निर्णय से कांडी व आसपास के कई गांवों के लोगों में खुशी की लहर है, चूंकि अब लोगों प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *