पिठोरिया में धूमधाम से मनाया गया ईद उल फितर

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी। इस दौरान देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

पिठोरिया के पिठोरिया ईदगाह, पिरुटोला ईदगाह, ऊपर कोनकी जामा मस्जिद, नयाटोली ईदगाह, कोकदोरो ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शुक्रवार रात चांद दिखने के बाद मुस्लिम संस्थानों के द्वारा ईद का त्योहार मनाए जाने की घोषणा की थी।

ईद को लेकर पिछले कई दिनों से बाजारों में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी खरीदारी में व्यस्त थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ईदगाहों और चौक चौराहो पर पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज के बाद लोगों ने घरों में सेवई, खीर और अन्य पकवान बनाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK