रांची। एमएमके हाई स्कूल, बरियातू के विद्यार्थियों ने रांची साइंस सेंटर द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को रांची साइंस सेंटर के मेंटर कौशिक दत्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या कहकशा परवीन ने सभी प्रतिभागी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इस तरह की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका नरगिस बानो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में छात्रों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230 व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


