पत्रकार की बेटी अभिज्ञा केशरी बनी गोल्ड मेडलिस्ट

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। रांची जिले की पिठोरिया निवासी अभिज्ञा केशरी ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नामकुम स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यसभा सांसद सह विवि‍ के शासी निकाय के सदस्य डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने अभिज्ञा को बीकॉम टैक्सेशन विभाग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।

यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, निरंतर परिश्रम और पूरे पाठ्यक्रम के दौरान उनके समर्पण के लिए प्रदान किया गया। अभिज्ञा पत्रकार सुजीत कुमार केशरी की बेटी है।

अभिज्ञा ने अपने अध्ययन काल में निरंतर उत्कृष्ट परिणाम मैट्रिक 94.8 प्रतिशत और इंटर 95.2 प्रतिशत प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा एवं प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए स्नातक में टॉप करके गोल्ड मेडलिस्ट बनी।

उनकी यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। इस बात का प्रमाण भी है कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

उनकी इस सफलता से पत्रकार पिता सुजीत कुमार केशरी, माता मंजू केसरी सहित परिवार के सदस्य, शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष और गर्व का वातावरण है। उनका यह सम्मान अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *