कार्डधारी को राशन देने के बाद अनिवार्य रूप से दें रसीद

झारखंड
Spread the love

  • डीएसओ ने जन वितरण प्रणाली दुकान का किया निरीक्षण

पलामू। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने जन वितरण प्रणाली विक्रेता बिरेन्द्र कुमार तिवारी, चियांकी की राशन दुकान का निरीक्षण 6 जून को किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ-सफाई की स्थिति, कार्डधारियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने, धोती-साड़ी-लुंगी वितरण, राशन वितरण उपरांत लाभुकों को रसीद उपलब्ध कराने, योजनावार खाद्यान्न के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गयी।

निरीक्षण के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि राशन वितरण के बाद प्रत्येक कार्डधारी को अनिवार्य रूप से रसीद उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

इसके अतिरिक्त दुकान में लाभुकों की सूची, स्टॉक एवं वितरण संबंधी सूचनाओं का स्पष्ट प्रदर्शन करने और योजनावार खाद्यान्न का समुचित रख-रखाव बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों की भी जांच की गयी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *