निकाय चुनाव को लेकर 282 पोलिंग पार्टियों को मिला अंतिम प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

  • टीम भावना के साथ काम करने की बात कही

पलामू। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में पांचों नगर निकायों के लिये 282 पोलिंग पार्टियों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पीठासीन पदाधिकारी समेत पी 1, पी 2, पी 3 और पी 4 के मतदानकर्मी शामिल थे। सभी कर्मियों को 50 से अधिक मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया।

यह प्रशिक्षण पार्टीवार दिया गया, ताकि 23 फरवरी के दिन किसी प्रकार का कोई समस्या नहीं रहे। मतदान कराने जाने वाले कर्मियों को पहले एक-दूसरे से परिचय प्राप्त कराया गया। इसके बाद सभी पार्टी ने आपस में मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। फिर सभी को पार्टी वार ग्रुप बनाकर ट्रेनिंग दिया गया।

इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को मॉक पोल से लेकर दस्तावेजों की पैकिंग की विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान मॉक पोल, मतदान प्रक्रिया आरंभ, मतदान प्रक्रिया बंद होने पर दस्तावेजों की पैकिंग सहित सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।

साथ ही, प्रशिक्षणार्थियों को छोटा समूह बनाकर विभिन्न प्रपत्रों का संधारण करने का रिवीजन कराया गया। सभी को टीम भावना के साथ काम करने की बात कही गयी, ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो।

इसके अलावा पोल डे मैनेजमेंट सिस्टम के विषय पर भी विस्तृत जानकारी दी गयी। ज्ञात है कि सभी 246 बूथों के लिये रविवार को सभी पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए रवाना कर दी जायेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK