बीआईटी मेसरा लालपुर में चार दिवसीय खेल महोत्सव शुरू

झारखंड खेल
Spread the love

  • टग ऑफ वार के रोमांचक मुकाबले में लड़कियों ने किया दमदार प्रर्दशन

रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर यूनिट के तत्वावधान में चार दिवसीय खेल महोत्सव शुरू हुआ। इसका शुभारंभ केन्द्र के निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने का 3 फरवरी को फीता काटकर किया। आज रस्सा कस्सी का मुकाबला खेला गया।

लड़कियों की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीते। लड़कियों की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। कल लड़कों और लड़कियों का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टग ऑफ वार के इस रोमांचक मुकाबले में लड़कियों ने दमदार प्रर्दशन किया। जोया, अनुष्का, स्वाति, पलक राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

लड़कों का मुकाबला भी बहुत ही शानदार रहा। अमृतेश, अक्षत नवनीत, धीरज ऋषि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया।

आज टग ऑफ वार की शुरुआत करते हुए डॉ विजय कुमार झा ने कहा कि आज के युवाओं का खेल के प्रति निष्क्रिय होना उनके शरीर को प्रभावित कर रहा है। इसी उद्देश्य से संस्थान ने टग ऑफ वार, कबड्डी जैसे खेलो को शामिल कर विद्यार्थियों को ताकत से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है।

खेल संयोजक डॉ संदीप नाथ शाहदेव ने चार दिनों तक खेलो छात्रों खेलो के इस आयोजन में शामिल सभी खि‍लाड़ि‍यों को शुभकामनाएं दी।

उद्घाटन समारोह में डॉ जीपी मिश्रा, डॉ प्रणव कुमार, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ उमेश, डॉ प्रशांत श्रीमती, अमृता प्रियम सहित काफी संख्या में शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों शामिल हुए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *