गणपत लाल चौरसिया
गुमला। सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत जलका, जिन्दा, डुको सिकवार एवं पंडरानी क्षेत्रों में अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। जिला खनन पदाधिकारी एवं खान निरीक्षक के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया।
इस दौरान कोयल नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर भंडारण एवं व्यापार किए जाने की पुष्टि हुई। छापामारी दल को देखते ही अवैध बालू ढोने में प्रयुक्त ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गए।
मौजा जलका में लगभग 46,000 घनफीट बालू अवैध रूप से भंडारित पाई गई। स्थानीय पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई कि उमेश मिश्रा, विजय मिश्रा, मनोज मिश्रा, सुनील उरांव, अभिषेक उरांव एवं झटन महली द्वारा अवैध बालू उत्खनन एवं भंडारण कराया जा रहा था।
इस क्रम में मौजा पंडरानी में लगभग 40,000 घनफीट बालू जब्त की गई। जांच में विक्रान्त सिंह उर्फ बबलू (पिता-समरू सिंह) द्वारा अवैध बालू उत्खनन कर भंडारण एवं व्यापार किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों स्थलों पर किसी प्रकार की वैध भंडारण अनुज्ञप्ति अथवा बंदोबस्ती उपलब्ध नहीं थी।
झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 के तहत जब्त बालू का निष्पादन उपायुक्त स्तर से नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


