पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी में ‘दीपोत्सव’ मना। यह विदाई देने का मूल्य आधरित पारंपरिक एवं सांकेतिक तरीका है, उन सभी 12वीं के अभ्यर्थियों को समाज की सम्पदा बनाकर अभिभावकों को उनके 12- 14 वर्षों के निर्माण काल के बाद सुपुर्द करने का एक अनोखा एवं निराला तरीका है।
समारोह के मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक (पुलिस विशेष शाखा) मनोज रतन चौथे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर इंसान बनाने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर डीएसपी (स्पेशल ब्रांच) नीरज कुमार, प्राचार्य एसके मिश्रा, डीएवी बारियातू सह एआरओ जोन जे एमके सिन्हा, प्राचार्य डीएवी कपिल देव सह एआरओ जोन बी और डीएवी आनंद स्वामी की प्राचार्या रिशु चौधरी भी उपस्थित थे।
रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने कई प्रस्तुतियां दीं। विदाई के लिए देश के मानचित्र पर अभ्यर्थी छात्र-छात्राओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर ना केवल देश, बल्कि अंतर्मन से लेकर संपूर्ण जगत के अंधकार को दूर करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालयी अनुभव को भी साझा किया। कहा कि उनके वास्तविक निर्माण में विद्यालय एवं इसके शिक्षकों की भूमिका अविस्मरणीय है।
अंत में अपने अभिभाषण में प्राचार्या किरण यादव ने छात्र-छात्राओं के स्वर्णिम एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


