- Horoscope : 20 जनवरी,2026 का राशिफल
मेष
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति जिम्मेदारी समझें। धनकोष में वृद्धि होगी। करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें।
वृष
रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे।
मिथुन
नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की आशंका है। मेहनत के अनुकूल फल नहीं मिलेगा। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। करियर को लेकर ईमानदार नहीं हैं। शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए हुए है। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। ज्यादा घमंड से नुकसान आपको ही है।
सिंह
आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलताएं मिलेंगी। नए शत्रु उभर सकते है। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं। अनाज में निवेश शुभ रहेगा।
कन्या
अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते है। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है। विवाद न करें। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
तुला
पराक्रम में वृद्दि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट करने का उचित समय है।
वृश्चिक
समय रहते मन की बात कह दें। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठायेंगे। सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग है। भवन परिवर्तन के योग है। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे।
धनु
जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें। बीती बातों को लेकर समय बर्बाद नहीं करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है। किसी से विवाद न करें।
मकर
धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार है। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी। लोग आपकी सफलताओं की प्रशंसा करेंगे। वाहन सुख मिलेगा।
कुंभ
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते है। विदेश जाने के योग बन रहे है। उन्नति में बाधा बरकरार रहेगी। समय अभी अनुकूल नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
मीन
काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। आर्थिक मामले सुलझेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


