रांची। आरपीएफ रांची ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। आरपीएफ को 9 जनवरी, 2026 को इस बाबत जानकारी मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची एवं सीआईबी रांची की टीम ने रांची स्थित पीआरएस बुकिंग काउंटर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान रेलवे कार पार्किंग गेट के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार महतो (उम्र 36 वर्ष, निवासी संखाकुरी, थाना चंदनकियारी, जिला बोकारो, झारखंड) बताया। उसके पास से ट्रेन संख्या 20839 (रांची–नई दिल्ली) की दो यात्रियों की तत्काल काउंटर टिकट बरामद की गई।
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने टिकट उपलब्ध कराने के बदले अतिरिक्त राशि लेकर अवैध लाभ अर्जित किया। आरोपी के पास से एक तत्काल काउंटर टिकट और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह कृत्य रेलवे अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
आरोपी को रेलवे अधिनियम की धारा 179(2) के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। आरोपी को रांची रेलवे कोर्ट के समक्ष 10 जनवरी, 2026 को प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, एसआई सोहन लाल, एएसआई शक्ति सिंह, स्टाफ डी.के. सिंह, एस.पी. राय एवं सीआईबी रांची टीम का योगदान रहा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


