विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी थाना के समीप स्थित देवी धाम के प्रांगण से एक तीर्थयात्रा बस शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में लगने वाले विराट गंगा सागर मेले के लिए रवाना हुई। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे और थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों से भरी बस को रवाना किया।
तीर्थयात्रियों का नेतृत्व कर रहे प्रवीण सिंह ने कहा, ‘सारे तीरथ बार-बार, गंगा सागर एक बार’। उन्होंने बताया कि जो इस पवित्र यात्रा के गहरे महत्व को जानते हैं, वे अवश्य हीं उक्त तीर्थ स्थल पर जाना बेहद पसंद करते हैं।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला गंगा सागर का मेला हिंदुओं के लिए कुंभ मेले के बाद दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समागम माना जाता है। लाखों श्रद्धालु इस दौरान गंगा नदी व बंगाल की खाड़ी के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए एकत्रित होते हैं।
यह विशेष बस तीर्थयात्रियों को राजगीर, बैजनाथ धाम, बासुकीनाथ, तारकेश्वर नाथ, कलकत्ता, भुवनेश्वर लिंगराज, कोणार्क, जगन्नाथ पुरी, साक्षी गोपाल, धवलगिरी, उदयगिरी, खंडगिरी, नंदनकानन, रजरप्पा, बापी सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कराएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


