रांची। आड्रे हाउस में बीते दिनों आयोजित Ranchi Creator Meet 3.0 में झारखंड के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल प्रोफेशनल्स और युवा प्रतिभाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पर्यटन निदेशक श्रीमती विजया एन. जाधव थीं। नंदलाल नायक ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह जानकारी शनिवार को कलाम अकादमी के संस्थापक विकाश मिश्रा ने प्रेस को दी।
श्री मिश्रा ने कहा कि सरकार और युवा क्रिएटर मिलकर झारखंड के डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत कर सकते हैं। इसके माध्यम से आदिवासी संस्कृति और परंपरा, पारंपरिक खान-पान, हस्तशिल्प और लोक व्यवसाय, पारंपरिक वेश-भूषा व प्राकृतिक पर्यटन स्थल और विरासत को नई उंचाई दे सकते हैं।
श्री मिश्रा ने कहा कि कलाम अकादमी का उद्देश्य सिर्फ इवेंट करना नहीं है। हमारा लक्ष्य झारखंड में ऐसा डिजिटल इकोसिस्टम बनाना है जहाँ टैलेंट को बाहर जाने की ज़रूरत न पड़े। Ranchi Creator Meet एक ऐसा मंच है, जो युवाओं को पहचान, आत्मविश्वास और दिशा देता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


