जेवर दुकान लूटकर हथि‍यार लहराते हुए भाग रहे थे बदमाश, फिर सामने आया ये वीडियो

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्‍तर प्रदेश। बदमाश जेवर दुकान लूटकर भाग रहे थे। दुकान से उन्‍होंने 5 लाख रुपये नकद सहित सोने और चांदी के जेवरात भी ले रखे थे। भागने के क्रम में पिस्‍टल भी लहरा रहे थे। यह घटना उत्‍तर प्रदेश के बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा गांव की है।

चार बदमाशों ने पिस्टल लहराते हुए शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे सर्राफा व्यापारी की दुकान में धावा बोला। गेहने व नकदी लूटने की कोशिश की।

बदमाशों ने व्यापारी और उसके बेटे को हथि‍यार के बल पर रोककर जेवरात और नकदी को थैलों में भरना शुरू किया। लगभग ₹5 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवरात भर लिए।

जैसे ही बदमाश भागने लगे, ग्रामीण और स्थानीय लोगों को शोर सुनाई दिया। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तीन बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया। उनकी ज़मकर पि‍टाई की।

चौथा लुटेरा भीड़ से बचकर भागने में सफल रहा। सूचना मिलने पर करीब एक घंटे बाद थाना पुलिस पहुंची। तब तक ग्रामीणों का गुस्सा भड़क चुका था।

स्थानीय पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया और बाद में थाने ले गई। लूट की आगे की जांच और फरार साथी की तलाश जारी है।

ये देखें वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK