रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार स्वास्थ्य सेवा को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य योजना के अंतर्गत ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट स्थापित करने के लिए 10 करोड़ 3 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
इस योजना के तहत राज्य के 17 जिला मुख्यालयों के सदर अस्पतालों तथा इंडिया रेडक्रॉस सोसाइटी में मशीन, उपकरण और आवश्यक सामग्रियों की खरीद और आपूर्ति की जाएगी।
प्रस्तावित यूनिटों में चाईबासा, सरायकेला, देवघर, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़, लातेहार, सिमडेगा, साहेबगंज, खूंटी, दुमका, गढ़वा और जामताड़ा के सदर अस्पताल शामिल हैं।
इसमें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, चतरा भी शामिल है। प्रत्येक स्थान के लिए 59 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
झारखंड सरकार ने योजना की प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मशीनों और उपकरणों की खरीद ई-निविदा/जेम पोर्टल के माध्यम से की जाए।
चयनित आपूर्तिकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए उपकरणों का प्रशिक्षण संबंधित कर्मियों को भी दिया जाए। योजना का संचालन स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड, रांची द्वारा निगरानी के तहत किया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


