Jamshedpur: पुलिस के साथ सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गिरोह की मुठभेड़, एक शूटर को लगी गोली

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर से बड़ी खबर आई है, जहां सिदगोड़ा इलाके में सोमवार की देर रात पुलिस और कुख्यात सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह का एक सक्रिय शूटर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने धर दबोचा। इस दौरान मुठभेड़ का नेतृत्व कर रहे डीएसपी भोला प्रसाद बाल-बाल बच गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गिरोह के कुछ सदस्य सिदगोड़ा के एक क्वार्टर में छिपे हैं। डीएसपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की। 

गिरोह के शूटर क्वार्टर के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे। जैसे ही पुलिस टीम ने क्वार्टर की ओर कदम बढ़ाया, अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पुलिस पर करीब तीन राउंड गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में डीएसपी भोला प्रसाद बाल-बाल बच गए। पुलिस ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरोह के एक अपराधी रवि महानंद उर्फ गोपाल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK