“आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत विधानसभा सम्मेलन का आयोजन

झारखंड
Spread the love

लक्ष्मी रमण

पलामू। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को हुसैनाबाद स्थित भाजपा कार्यालय में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं कोडरमा विधायक नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम व पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी व संचालन जिला मंत्री सोमेश सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती नीरा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा गढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान ना केवल आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़ा जनआंदोलन है। हमें ‘हर घर स्वदेशी’ का मंत्र अपनाकर भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में योगदान देना होगा।

विशिष्ट अतिथि सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय चरित्र का हिस्सा बना दिया है। आज दुनिया भारत को नए नजरिए से देख रही है। यह आत्मविश्वास, स्वदेशी भावना और संगठन शक्ति का परिणाम है।

पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ का जो संकल्प देश के सामने रखा है, वह भारत के पुनर्जागरण का मार्ग है। भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए ‘स्वदेशी’ का भाव अनिवार्य है। जब हम अपने स्थानीय उद्योगों, कारीगरों और संसाधनों को प्राथमिकता देंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

सम्मेलन के समापन पर मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। यह प्रण किया कि वे समाज के हर वर्ग तक स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भरता के संदेश को पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में राम प्रवेश सिंह, रणजीत पासवान, उदय विश्वकर्मा, संतोष सिंह, अजय गुप्ता एवं अजीत सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK